मंत्री से मिला पंसस का प्रतिनिधिमंडल
प्रखंड के उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिला और समस्याओं से अवगत कराया.
चंदवा. प्रखंड के उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिला और समस्याओं से अवगत कराया. उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. उपप्रमुख श्री मिश्रा ने मंत्री को बताया कि वार्ड, मुखिया व जिला परिषद को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि अब तक किसी भी पंचायत समिति सदस्य को प्रशिक्षण नहीं मिला. मनरेगा व अन्य विकास कार्य में भी पंसस की भूमिका नगण्य है. पंसस की मासिक बैठक नहीं होने से कई विकास कार्य बाधित है. शुक्र बाजार, अलौदिया, सरलाही होते कइलाखांड़ तक ग्रामीण सड़क की कालीकरण की मांग की, ताकि बंद रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से निजात मिल सके. मंत्री ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि जनहित के सभी कार्य जल्द कराये जायेंगे. मौके पर अशोक भुइंया, शंकर गंझू, बलकु मुंडा, अनिता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रामकिशन गंझू व करण लोहरा शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए