युवाओं को पंचायत और बूथ स्तर पर जोड़ने की तैयारी, चंदवा में झामुमो युवा मोर्चा की नयी कमेटी

Updated:
विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल यूनियन के पदधारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड दैनिक मजदूरी यूनियन के सम्मेलन में केडी सिंह ने मजदूरों के सम्मानजनक जीवन और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

चंदवा. झामुमो युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर सोमवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने की. बैठक में युवा मोर्चा की नयी प्रखंड कमेटी की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

बबलू राही बने प्रखंड अध्यक्ष

बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव और चंद्रदेव उरांव को संगठन सचिव बनाया गया. पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर माला पहनायी और मिठाई खिलाकर बधाई दी. साथ ही पार्टी हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया.

जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने पंचायत और बूथ स्तर पर युवाओं को संगठित कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने 20 दिनों के भीतर पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा की कमेटी गठित कर सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया.

पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. युवा साथियों के साथ पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा.

मौके पर मुख्य मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मो सरफराज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी समेत अनिल उरांव, संतोष गंझू, राजेश उरांव, संतोष उरांव, रौशन टाना भगत, सुनील कुमार, चंद्रदेव उरांव, रविंद्र यादव, तनवीर अंसारी और सज्जाद अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola