SIR फार्म-7 को लेकर धनकारा में ग्रामीणों का आक्रोश, अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर ली जानकारी

विज्ञापन

बीएलओ से जानकारी लेते अधिकारी : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के धनकारा गांव में मतदाता सूची से नाम हटाने के विवाद पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटेगा.

विज्ञापन

लातेहार. जिले के मनिका विधानसभा और सदर प्रखंड के धनकारा गांव में एसआइआर के तहत फार्म-7 जमा कराने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम गांव पहुंची. टीम में लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जानकारी ली.

विज्ञापन

बीएलओ से जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों को दिया भरोसा

टीम ने बीएलओ रूवाना बीबी से पूरी जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों को बताया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जायेगा.

इस दौरान जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, सचिव वाजिद अंसारी, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अंसारी, मुमताज अंसारी, तौफीक अंसारी, तबरेज अंसारी, शाहिद अंसारी, नईम अंसारी व एनामुल अंसारी समेत ग्रामीण मौजूद थे.

क्या था मामला

सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के धनकारा मुस्लिम टोला में फार्म-7 भर कर जमा कराने का दबाव बीएलओ पर बनाया जा रहा था. इसकी जानकारी बीएलओ ने ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

ये भी पढ़ें: TSPC के सक्रिय सदस्य रोहन गंझू गिरफ्तार, देसी मेड बंदूक बरामद; कई आपराधिक घटनाओं में था शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola