भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल कमेटी का विस्तार, इन लोगों को मिली नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल भाजपा के कार्यकर्ता : Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल कमेटी का विस्तार किया गया है. आशीष सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई. संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

चंदवा(लातेहार). भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश और जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में बैठक हुई. इसमें चंदवा पूर्वी मंडल कमेटी का विस्तार किया गया. मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने नयी कमेटी की घोषणा की.

विज्ञापन

चार नेताओं को बनाया गया उपाध्यक्ष

दीपक निषाद, जयराम साहू, रोहित शाहदेव और बबीता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं शिवकेश्वर यादव व चंद्रभूषण केसरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी.

चार को मंत्री की जिम्मेदारी

राजेश गंझू, मुरारीलाल साहू, मंजू देवी और उमेश गोप को मंत्री की जिम्मेदारी मिली. आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष और संजय साव को कार्यालय मंत्री बनाया गया.

आइटी सेल और मीडिया की भी जिम्मेदारी तय

विजेंद्र प्रजापति को सह कार्यालय मंत्री, राजू उरांव को मीडिया प्रभारी, बालक यादव को सह मीडिया प्रभारी और सेठी सिंह को आइटी सेल प्रभारी बनाया गया.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील

मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू व रामवृक्ष चौधरी ने नये पदाधिकारियों का स्वागत किया. उन्होंने पार्टी हित में बेहतर कार्य करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: लातेहार में वज्रपात से किसान की दो दुधारू भैंसों की मौत, 2 लाख का नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola