लातेहार सदर अस्पताल का DDC ने किया निरीक्षण, मरीजों को समय पर दवा और बेहतर इलाज देने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार सदर अस्पताल का निरीक्षण करते DDC : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया. मरीजों को बेहतर सेवा देने के दिए निर्देश.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने मंगलवार की देर शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सेवाओं सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया.

विज्ञापन

समय पर दवा और जांच की ली जानकारी

उन्होंने पूछा कि क्या मरीजों को समय पर दवाएं मिल रही हैं और डॉक्टरों द्वारा उनकी ठीक से जांच की जा रही है. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

साफ-सफाई पर विशेष जोर

डीडीसी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा.

सिविल सर्जन समेत अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: TSPC के सक्रिय सदस्य रोहन गंझू गिरफ्तार, देसी मेड बंदूक बरामद; कई आपराधिक घटनाओं में था शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola