लातेहार में वज्रपात से किसान की दो दुधारू भैंसों की मौत, 2 लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

वज्रपात से भैंसों की मौत व मौके पर किसान और उनके परिवार की प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के हेरहंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दो दुधारू भैंसों की मौत हो गई. पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

हेरहंज(लातेहार). प्रखंड क्षेत्र की चिरु पंचायत अंतर्गत हुम्बू ग्राम के हाटाटोंगरी टोले में बुधवार अहले सुबह वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से एक किसान की दो दुधारू भैंसों की अकाल मौत हो गई. घटना के बाद पीड़ित पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

सुबह 4 बजे तेज गर्जन के साथ हुआ वज्रपात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाटाटोंगरी निवासी राजेश यादव (पिता- विश्वनाथ यादव) ने अपनी दोनों भैंसों को घर के पास बांधकर रखा था. बुधवार सुबह लगभग 4:00 बजे अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

एक भैंस देती थी 8 किलो दूध, दूसरी थी गर्भवती

पीड़ित किसान राजेश यादव ने बताया कि मृत भैंसों में से एक भैंस प्रतिदिन एक समय में लगभग 8 किलो दूध देती थी, जबकि दूसरी भैंस गर्भवती थी और कुछ ही दिनों में बच्चा देने वाली थी.

दोनों भैंसों की कुल कीमत लगभग 2,00,000 (दो लाख रुपये) आंकी गई है. दोनों पशु किसान की आजीविका का मुख्य साधन थीं.

ये भी पढ़ें: खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का SGFI नेशनल के लिए चयन, बनाया नया रिकॉर्ड

बीडीओ ने डॉक्टर को भेजकर कराया पोस्टमार्टम

घटना के तुरंत बाद किसान ने इसकी सूचना जेएमएम युवा प्रखंड अध्यक्ष रॉकी कुमार लोहरा को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रॉकी कुमार लोहरा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को घटना से अवगत कराया.

सूचना मिलते ही बीडीओ अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार को मौके पर भेजा और दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम कराया.

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अंचल एवं प्रखंड प्रशासन से पीड़ित गरीब किसान को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में भूमि संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, 150 परकोलेशन टैंक के लक्ष्य में 62 जगहों का निरीक्षण पूरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola