गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी खबर, बालूमाथ में मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 18 चांद 7 : कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने एनसीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है.

विज्ञापन

बालूमाथ. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने की. बैठक में एनसीडी, मातृ स्वास्थ्य और शिशु स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. साथ ही विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गयी.

विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया.

उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर भी जोर दिया. बैठक में बीपीएम पंकज पांडेय, बीडीएम योगेंद्र राम, बीटीटी दिलीप दांगी के अलावा रीना कुमारी, बसंती कुमारी, पिंकी कुमारी, ललिता तिर्की, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी, शांति कुमारी, नीलम कुमारी और सिम्पी कुमारी समेत अन्य सहिया एवं एएनएम मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola