तीन भरठुआ बंदूक के साथ नक्सली गिरफ्तार
छिपादोहर पुलिस ने गुरुवार को भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य विनोद उरांव को तीन भरठुआ देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है.
बरवाडीह. छिपादोहर पुलिस ने गुरुवार को भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य विनोद उरांव को तीन भरठुआ देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसडीपीओ वेंकटेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य विनोद उरांव (बारियातू, लातेहार) रमनदाग जंगल से छिपादोहार बाइपास के रास्ते लुकुमखांड जंगल जानेवाला है. त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापा मारा गया. इस दौरान छिपादोहर रेलवे क्रॉसिंग के रेल फाटक के पास माओवादी सदस्य विनोद उरांव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से तीन देसी भरठुआ बंदूक भी बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि विनोद संगठन के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर हथियार का भय दिखा कर क्षेत्र में लेवी वसूलने का काम करता था. छापामारी टीम में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, पुअनि विकाशेंदु त्रिपाठी, सअनि सचितानंद सिंह सहित कई जवान शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए