लातेहार में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, महिलाओं ने भी की दीर्घायु की कामना
दिया जलाते लोग | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लातेहार में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में 'मोदी के नाम एक दीया, आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया. उन्होंने दीप जलाकर पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.
लातेहार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में "मोदी के नाम एक दीया, आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंदिरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की.
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
शहर के श्री वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, जुबली चौक स्थित संकट मोचन भवानी दुर्गा मंदिर, थाना चौक और अंबाकोठी के देवी मंडप तथा राजहार के पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, गोविंद प्रसाद, विष्णु गुप्ता, वंशी यादव, पंकज यादव, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, अश्विनी सिंह, अमर विश्वकर्मा, रमेश प्रसाद गुप्ता, गया प्रसाद और सुकन्या देवी समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए