चंदवा के हढगढ़वा निवासी मतीयस भेंगरा का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन

18 चांद 5 : मृतक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हढगढ़वा गांव के निवासी मतीयस भेंगरा का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. वे स्थानीय कैथोलिक आश्रम और समाज सेवा कार्यों में सक्रिय थे. उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत हढगढ़वा गांव निवासी मतीयस भेंगरा का निधन गुरुवार की रात उनके आवास पर हो गया. वे 77 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विश्वासी और सगे-संबंधी उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

बताया गया कि स्व. भेंगरा स्थानीय कैथोलिक आश्रम और कलीसिया समाज में सक्रिय भूमिका निभाते थे. वे बिहार मेनोनाइट मंडली से भी जुड़े थे और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देते रहे.

शुक्रवार की दोपहर बाद हढगढ़वा गांव में ही उनकी मिट्टी की रस्म पूरी की गयी. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. उनके निधन पर कैथोलिक आश्रम के पुरोहितों के अलावा आनंदी सोरेंग, सुमन सुनील सोरेन, कुलदीप लकड़ा, सीरिल कुजूर, हरिनंदन दुबे, प्रमोद दुबे, सुमित कुमार और सुरेंद्र प्रसाद वैद्य समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola