चंदवा में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू, 14 सितंबर से पांच दिन होगा कथा वाचन
मानसी किशोरी. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 से 18 सितंबर तक वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथावाचिका मानसी किशोरी जी का भव्य कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
चंदवा. सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव समिति, कंचन नगरी के बैनर तले इस वर्ष गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से मनाया जायेगा. इसे लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
14 से 18 सितंबर तक होगा कथा वाचन
कंचन नगरी स्थित महाबीर स्थान परिसर में समिति के तत्वावधान में पांच दिनी भव्य कथा वाचन का आयोजन किया जायेगा. भारतवर्ष की सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री मानसी किशोरी श्रद्धालुओं को कथा सुनायेंगी. आयोजन 14 से 18 सितंबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से होगा.
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि पांच दिनी पावन कथा वाचन के दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक प्रसंगों से जुड़ी कथाएं सुनने का अवसर मिलेगा. समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए