गाजर घास मुक्त लातेहार बनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

गाजर घास मुक्त लातेहार बनाने की अपील

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले वासियों से गाजर घास (पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस) को जड़ से खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह खरपतवार मानव स्वास्थ्य और फसलों दोनों के लिए बेहद नुकसानदेह है. इसके संपर्क में आने से त्वचा रोग, दमा, एलर्जी और सांस की बीमारियां हो सकती हैं, साथ ही फसलों की पैदावार भी घटती है. उपायुक्त ने बताया कि माॅनसून की बारिश में यह तेजी से फैलती है, इसलिए इसे पहले ही नष्ट करना जरूरी है. उन्होंने सभी बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों और नागरिकों से अपने आसपास, खेतों व सार्वजनिक स्थलों से इसे हटाने का आग्रह किया. इसे नष्ट करने के लिए फूल आने से पहले हाथों में दस्ताने और मुंह पर मास्क पहनकर जड़ सहित उखाड़ें. इसके बाद इसे गड्ढे में दबा दें या सुखाकर जला दें. जिला कृषि और स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. सरयू में आम उत्पादन व बिक्री को लेकर कार्यशाला

गारू. सरयू प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा के तहत संचालित आम बागवानी योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बीडीओ आशा साहू ने किया. कार्यशाला में आम के उत्पादन, बाजार उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई. बीडीओ ने कहा कि आम बागवानी से ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इस वर्ष बेहतर उत्पादन हुआ है. किसानों को वेंडर के माध्यम से उचित बाजार दिलाया जाएगा ताकि उन्हें सही मूल्य मिल सके. बीपीओ सुखदेव साहू ने बताया कि प्रखंड की तीनों पंचायतों में मनरेगा बागानों से लगभग 1300 क्विंटल आम का उत्पादन हुआ है. किसान मिथेन्द्र उरांव ने इसे जीविकोपार्जन का बड़ा साधन बताते हुए खुशी जाहिर की. मौके पर एइ सुधीर रवि, विजय पासवान, मुखिया राजेश सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola