नन्हे बच्चों ने पहली बार करीब से जाना मंदिर का रहस्य, शिव मंदिर पहुंचकर सीखी पूजा-अभिवादन की परंपरा

Updated:
विज्ञापन

विद्या भारती के नैतिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर के नन्हे बच्चों ने शहर के शिव मंदिर का भ्रमण किया. इस दौरान उन्हें भगवान शिव और पूजन की परंपराओं के बारे में सिखाया गया.

विज्ञापन

लातेहार : विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के अंतर्गत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत विद्यालय के शिशु वाटिका की कक्षा प्रभात के नन्हे बच्चों को शहर के धर्मपुर स्थित शिव मंदिर का दर्शन कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को भगवान शिव और उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं. मंदिर के पुरोहित के माध्यम से बच्चों को सामान्य पूजन एवं अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया गया.

कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के निर्देश पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा प्रभात की मातृ आचार्य नीलम अंबष्टा, नीलम कुमारी सहित पुरुष कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola