जलमीनार से सड़क और नाली तक, बरवाडीह में छह विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह प्रखंड में जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने छह महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें जलमीनार, सड़क, नाली निर्माण और चबूतरा शामिल हैं. उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड की जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने विभिन्न पंचायतों में छह विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति आजीविका संगठन के कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य के शिलान्यास से हुई.

विज्ञापन

इसके बाद खुरा पंचायत के बभंडी बैगा टोला में घर-घर जलापूर्ति के लिए जलमीनार योजना का उद्घाटन किया गया. वहीं, चमरडीहा में पीसीसी सड़क, बेतला पंचायत के संकुल संगठन परिसर में शौचालय, बेतला में प्रदीप भुइयां के घर के समीप नाली और केचकी पंचायत के पहाड़ी टोला में चबूतरा निर्माण का शिलान्यास किया गया.

योजनाओं की गुणवत्ता पर निगरानी की अपील

मौके पर जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि विकास मद में मिलने वाली सीमित राशि को पंचायतों की जरूरत के अनुसार खर्च करना उनकी प्राथमिकता है. योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों को भी निगरानी में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

मौके पर कन्हाई प्रसाद, उप मुखिया बसंती देवी, रुपाली देवी, शोभा देवी, रितु कुमारी, रूपंती देवी, संगीता कुमारी और संतोष प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola