लातेहार में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेरा युवा भारत ने लातेहार के हरखा और लेधपा गांव में 'नशामुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान चलाया. इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. मेरा युवा भारत, लातेहार के तत्वावधान में सदर प्रखंड के हरखा और लेधपा गांव में ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली. युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और परिवार व समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया गया.

युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम में सीता कुमारी, रीता कुमारी, रिमझिम, अशोक सिंह, धर्मशीला देवी, विनोद सिंह और राहुल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत के कर्मचारी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार सिंह, दिव्या कुमारी और नीरज कुमार का सहयोग रहा. युवाओं ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola