लातेहार नपं उपाध्यक्ष का आरोप, बिना मीटर रीडिंग भेजे जा रहे मनमाने बिल

Updated:
विज्ञापन

लातेहार नपं उपाध्यक्ष का आरोप, बिना मीटर रीडिंग भेजे जा रहे मनमाने बिल

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने जल-कर वसूली में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर कहा है कि एजेंसी स्पैरो द्वारा बिना मीटर रीडिंग किये उपभोक्ताओं को मनमाना बिल भेजा जा रहा है. संतोष रंजन ने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में उनके नाम से कनेक्शन नंबर एलटी-11030325293934 जारी हुआ था. 22 मई 2026 तक उनके मीटर में केवल 11 यूनिट रीडिंग दर्ज है. नियमानुसार प्रति माह पांच यूनिट मुफ्त छोड़ने के बाद उनका कुल बिल मात्र 55 रुपये बनता है. इसके बावजूद कंपनी ने 27 जनवरी 2026 तक उनसे 952 रुपये वसूल लिये और अप्रैल माह में 670 रुपये का नया बकाया बिल भी भेज दिया. इस प्रकार मात्र 11 यूनिट पर कुल 1622 रुपये की राशि चार्ज की गयी है. कंपनी डोर-टू-डोर मीटर रीडिंग नहीं कर रही : उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कंपनी डोर-टू-डोर मीटर रीडिंग नहीं कर रही है और उपभोक्ताओं को घर बैठे तयशुदा भारी-भरकम बिल थमा रही है. जबकि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि राजस्व निरीक्षक और स्पैरो के संग्रहणकर्ता मीटर की वास्तविक जांच कर निहित रीडिंग के आधार पर ही बकाया जल-कर पोर्टल पर अपलोड करें. उन्होंने इस संबंध में एजेंसी के सर्कल मैनेजर नवनीत कुमार सिंह, टीम मैनेजर आदित्य कुमार सिंह और कनिष्ठ अभियंता अमीत कुमार से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को जल-कर संबंधी शिकायत हो, तो वे नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola