चंदवा में देर रात अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबा चालक; ग्रामीणों ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा थाना क्षेत्र के शिवाटोली गांव के पास शनिवार देर रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बचाया.

विज्ञापन

चंदवा. थाना क्षेत्र के शिवाटोली गांव के समीप शनिवार देर रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. घायल चालक चिरो गांव का बताया जा रहा है.

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola