चंदवा के शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
डा राधाकृष्णन को नमन करती शिक्षिकाएं व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
लातेहार के विभिन्न स्कूलों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का लिया आशीर्वाद, विभिन्न संस्थानों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
आपके शहर में
चंदवा, लातेहार : प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गयी. छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ केक काटा. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. विद्यार्थियों ने गुरुजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया.
ग्रीन फील्ड एकेडमी, मां उग्रतारा उच्च विद्यालय नगर, क्रिएटिव एकेडमी, ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय, प्लस टू हाई स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, बाल विकास स्कूल हरैया, चिल्ड्रन पैराडाइज, लक्ष्य द गोल एकेडमी, बालिका उच्च विद्यालय, जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय रोल, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, बालिका मवि चंदवा, मां सरस्वती कोचिंग और टीएस कोचिंग सेंटर समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
गुरु-शिष्य संबंध को बताया महान
ग्रीन फील्ड की प्राचार्या अन्नाकुटी, प्राचार्य विजय कुमार, प्रधानाध्यापिका राधिका कुमारी, प्राचार्य पंकज यादव समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि गुरु-शिष्य का रिश्ता महान है. आदि काल से ही गुरुजन पूजनीय रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनने की सीख देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए