लातेहार: बारियातू में फुटबॉल का रोमांच, नावाटोला ने ठेना-कल्याणपुर को हराकर जीती ट्रॉफी

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. एनएफसी क्लब नावाटोला ने न्यू स्टार क्लब ठेना-कल्याणपुर को 1-0 से हराकर ट्रॉफी जीती.

विज्ञापन

बारियातू. अमरवाडीह पंचायत के बनवार खेल मैदान में नीलांबर-पीतांबर एसटी क्लब बनवार के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार की शाम खेला गया. खिताबी मुकाबले में एनएफसी क्लब नावाटोला ने न्यू स्टार क्लब ठेना-कल्याणपुर को एक गोल से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. मैच के बाद विजेता एनएफसी क्लब नावाटोला और उपविजेता न्यू स्टार क्लब ठेना-कल्याणपुर की टीम को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

तीसरे और चौथे स्थान पर रही ये टीमें

तीसरे स्थान पर रहने वाली सुपर स्टार क्लब ललकीमाटी-रहिया और चौथे स्थान की भोग्ता ब्रांड क्लब विश्रामपुर टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह टोंटी पंसस मो होजैफा, विशिष्ट अतिथि नाजिम उर्फ मुन्ना खान, जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव मो सालिम, प्रखंड सचिव महेंद्र उरांव, मनातू पिकेट के एसआइ मौला राम, शिक्षक रविंद्र रजक और नरेश गंझू मौजूद थे.

अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है. आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष राजेश गंझू, सचिव पवन यादव, उपाध्यक्ष नितेश गंझू, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बिनोद लखन, बबलू प्रकाश, मुकेश समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola