24 घंटे निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा और तीज के गीत, लातेहार में दिखा आस्था का रंग

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के चंदवा में झामुमो युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया है। बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हरितालिका तीज का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना की. शहर के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की और तीज व्रत की कथा सुनी.

विज्ञापन

कई मंदिरों में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा

संकट मोचन मंदिर, बिजली ऑफिस स्थित शिव मंदिर, लघु सिंचाई परिसर के सोमेश्वर शिव मंदिर, अंबाकोठी स्थित देवी मंडप समेत कई मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही. थाना चौक स्थित महावीर मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी रामेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया.

प्राचीन शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, हनुमंत भवन और रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर में भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती की कथा सुनी और सामूहिक रूप से तीज के गीत गाये.

24 घंटे रखा निर्जला उपवास

बजरंगदेव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि सुहागिन महिलाएं 24 घंटे निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. महिलाओं ने परंपरागत पेड़किया बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित किया. पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर माहौल भक्तिमय रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola