21 द्रव्यों से अभिषेक और 501 व्यंजनों का भोग, नंदोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में इस्कॉन द्वारा नंदोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को 501 व्यंजनों का भोग लगाया गया और भक्तों ने कीर्तन का आनंद लिया।

विज्ञापन

लातेहार. इस्कॉन के तत्वावधान में रविवार की रात शहर के होटल ब्लिस में नंदोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के भजन से हुई. इसके बाद श्रीराधा-कृष्ण का 21 द्रव्यों से अभिषेक किया गया और 501 व्यंजनों का भोग लगाया गया. महाप्रसाद का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम का समापन श्रीराधा-कृष्ण की आरती और कीर्तन से हुआ. श्रद्धालुओं ने आरती में हिस्सा लिया और हरिकीर्तन में नृत्य किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.

मुख्य अतिथि इस्कॉन रांची के महाप्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया. उन्होंने भक्तों से गीता के उपदेश को जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक शरीर नहीं, बल्कि सनातन आत्मा है और भगवान श्रीकृष्ण में चित्त लगाने से सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिल सकती है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

कार्यक्रम में सुशील कुमार अग्रवाल, गोपाल प्रसाद, राकेश दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola