मवेशियों के साथ जंगल से घर पहुंच गया नीलगाय का बच्चा, लातेहार में ग्रामीण ने वन विभाग को सौंपा
नीलगाय सौंपते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
लातेहार के ओपाग गांव में एक अनोखी घटना घटी, जब चरने गए मवेशियों के साथ नीलगाय का एक बच्चा घर लौट आया. ग्रामीण की सूझबूझ ने वन विभाग को इसकी सूचना दी.
लातेहार. जंगल की ओर चरने गए मवेशियों के साथ नीलगाय का एक बच्चा भी घर पहुंच गया. मामला बरवाडीह प्रखंड के ओपाग गांव का है. रविवार की सुबह गांव निवासी दिग्दार सिंह ने नीलगाय के बच्चे को वन विभाग को सौंप दिया.
दिग्दार सिंह ने बताया कि शनिवार को वह अपने पालतू मवेशियों को जंगल की ओर चराने ले गए थे. शाम को जब मवेशियों को लेकर घर लौटे, तो उनके साथ नीलगाय का एक बच्चा भी आ गया था. पहले उन्होंने उसे मवेशियों के बीच देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी.
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ओपाग गांव पहुंची और नीलगाय के बच्चे को अपने जिम्मे में ले लिया. वन विभाग की टीम ने बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए