पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्भार की जयंती पर कार्यक्रम, शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह में संविधान निर्माता डॉ रत्नप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती मनाई गई. उनके सहकारी आंदोलन में योगदान और प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला गया.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के अहिरपुरवा गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में मंगलवार को संविधान निर्माता मंडल के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के कोल्हापुर से चार बार सांसद रहे पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति समाज के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने की. मुख्य अतिथि सर्वसमाज संगठित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष चंद्र प्रजापति थे.

विज्ञापन

समाज व देश के लिए प्रेरणादायक था जीवन

सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉ रत्नप्पा कुम्भार सहकारिता आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे. उनका जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायक रहा. दीपक राज ने कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर समाज को नयी दिशा दी जा सकती है. उन्होंने समाज के लोगों से मतभेद भुलाकर एकजुट रहने तथा शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया.

महेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉ कुम्भार का पूरा जीवन समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित रहा.

कार्यक्रम में सुदामा प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, बिहारी प्रजापति, पवन प्रजापति, महेश प्रजापति, बालचंद प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, ब्रजकिशोर प्रजापति, सुशीला देवी, पुष्पा प्रजापति, फूला देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी, चंचला देवी, बिगनी देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola