लातेहार के भुसूर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुशील यादव अध्यक्ष और मुकेश यादव बने सचिव

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के भुसूर गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है. सुशील कुमार यादव को अध्यक्ष और मुकेश यादव को सचिव चुना गया है. समिति ग्रामीणों के साथ मिलकर पूजा को भव्य बनाने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

लातेहार. सदर प्रखंड के भुसूर गांव स्थित दुर्गाबाड़ी प्रांगण में सार्वजनिक दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से भुसूर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

समिति में सुशील कुमार यादव को अध्यक्ष, बिनोद उरांव को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव, दिलेश्वर साहू को उप सचिव, रंजीत यादव को कोषाध्यक्ष और संदीप यादव को उप कोषाध्यक्ष चुना गया.

संरक्षक व संयोजक मंडली का भी गठन

संरक्षक के रूप में ईश्वर यादव, हरखनाथ यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र भगत, नागेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, मानी सिंह, मनोज यादव और उपेंद्र यादव को शामिल किया गया. वहीं, संयोजक मंडली में अजय यादव, मिथलेश यादव, संतोष यादव, रामचंद्र सिंह और बालेश्वर यादव को जिम्मेदारी दी गयी.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीरज कुमार, पंकज यादव, नीतीश यादव, विकास यादव, अशोक सिंह, दिनेश यादव, आशीष यादव, रोशन कुमार, उपेंद्र यादव, प्रेम उरांव, मनीष यादव, उगेश यादव, चितरंजन यादव और हीरा यादव को शामिल किया गया.

अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि समिति के सदस्य और ग्रामीण मिलकर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न करायेंगे. उन्होंने ग्रामीणों से पूजा आयोजन में सहयोग और सहभागिता की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola