बरवाडीह में मधुमक्खियों के झुंड का हमला, कई ग्रामीण घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह के खुरा गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

बरवाडीह. बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा गांव में शिव मंदिर के समीप शनिवार देर शाम मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. घटना में दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता और रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गये. मधुमक्खियों के हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को मधुमक्खियों के झुंड से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह लाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपमा एक्का, डॉ अमित कुमार सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज शुरू किया.

गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

सुदेश्वर साव की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद और खुरा के ग्राम प्रधान सूरजमल प्रसाद अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों और परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद खुरा गांव में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola