बेतला में हुनर से रोजगार 2.0 के तहत एआई बूट कैंप शुरू, युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

लातेहार के बेतला में युवाओं के लिए एआई बूट कैंप शुरू हुआ। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को तकनीकी कौशल देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

विज्ञापन

पीटीआर प्रबंधन की पहल, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने और पलायन रोकने पर जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

बेतला, लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रबंधन के कोर एरिया की ओर से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से हुनर से रोजगार 2.0 योजना के तहत बेतला आजीविका केंद्र में एआई बूट कैंप के प्रथम बैच की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम में पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रदेश कांत जेना ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ स्थानीय समुदायों का विकास भी प्रबंधन की प्राथमिकता है.

युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

प्रदेश कांत जेना ने कहा कि हुनर से रोजगार कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उनके घर के आसपास ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़े. एआई बूट कैंप युवाओं को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ डिजिटल मार्केट से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

एआई टूल्स का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण

यह शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी जानकारी के साथ कंप्यूटर कोडिंग, डेटा एंट्री और विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है.

मौके पर कोर एरिया के वन अधिकारी और आजीविका केंद्र के प्रशिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola