दिल्ली अग्निकांड के बाद लातेहार प्रशासन रेस, अस्पतालों और होटलों की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली अग्निकांड के बाद लातेहार प्रशासन रेस, अस्पतालों और होटलों की होगी जांच

विज्ञापन

लातेहार ़ नई दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय अस्पतालों और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है, जो अग्नि सुरक्षा सहित अन्य मानकों की जांच करेगी. डीडीसी की अध्यक्षता में बनी जांच समिति : उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में गठित इस उच्चस्तरीय समिति में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता, जिला खेल-सह-पर्यटन पदाधिकारी और अग्निशमन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है. समिति को अस्पतालों व होटलों में अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा, भवन प्रबंधन तथा फायर एनओसी जैसे आवश्यक मानकों की संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया गया है. यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेगी. सुरक्षा मानकों का अनुपालन प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की दुखद घटना से सबक लेते हुए जिले में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है. अस्पतालों और होटलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच का उद्देश्य केवल कमियां ढूंढना नहीं, बल्कि संभावित हादसों को रोककर आम लोगों की जान सुरक्षित करना है. जांच में जहां भी नियमों का उल्लंघन या सुरक्षा में कमी पायी जायेगी, वहां नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola