ePaper

लालू यादव का जन्मदिन मनाया

Updated at : 11 Jun 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव का जन्मदिन मनाया

प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल रॉयल में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल रॉयल में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. केक काटकर कार्यकर्ताओं ने श्री यादव की लंबी उम्र की दुआ मांगी. राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे. सबसे पहले उन्होंने लालू प्रसाद यादव के चित्र पर तिलक लगाया. इसके बाद केक काटा. उनके जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीबों, दलित, शोषित व आदिवासियों की आवाज है. उनके नेतृत्व में ही सामाजिक न्याय की परिभाषा सामने आ पायी. उनकी लंबी उम्र की कामना की. मौके पर मनोज यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष दशरथ यादव, सुरेश राम, सत्येंद्र यादव, अशोक भुइयां, भीम कुमार, चंद्रदेव कुमार रवि, कमलेश यादव, अजय यादव, निरंजन यादव, सुबोध उरांव, राजन यादव, अर्जुन उरांव, विनोद कुमार यादव, श्यामलाल भुइयां, वासुदेव भुइयां, संतोष राम, तुषार कुमार रवि, दीपक यादव, अनुज यादव समेत अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे. हेरहंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित भंडार चौक के समीप राजद कार्यालय में मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया. केक काटकर लोगों ने एक-दूसरे को श्री यादव के जन्मदिन की बधाई दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ उरांव कर रहे थे. श्री उरांव ने कहा लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं. उन्होंने बिहार को पूरे देश में अलग पहचान दिलायी है. जन्मदिन पर उनके लंबी उम्र की कामना की. मौके पर राजदेव यादव, बिंदेश्वर यादव, जितेन्द्र यादव, बिपिन यादव, प्रेम भुइयां, अनिल यादव, हिरामन राम, मनोज यादव, राजमुनी यादव, राजेंद्र यादव, सुनील राम, अरुण यादव, मिथिलेश यादव, पिंटू यादव, रूपलाल यादव, रंजीत गंझू समेत अन्य लोग मौजूद थे. लातेहार. मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के लंबी आयु की कामना की है. मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, जिला सचिव बबलू गिरी, छात्र जिला अध्यक्ष सुशील यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, रंजीत यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष यादव चिंटू, कुमार जीत मोहन सिंह, वीडियो सिंह, रुस्तम अंसारी, वकास अंसारी, असलम खान, अंकित यादव, अनिल सिंह, संतोष यादव व मंटू यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola