बनवारी साहू महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद में युवाओं ने रखे अपने विचार, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से किया सीधा संवाद
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
लातेहार के बनवारी साहू महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद का आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने युवाओं से सीधा संवाद कर खेल प्रतिभाओं के विकास पर चर्चा की।
चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
लातेहार. लातेहार शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय के सभागार में एनएसएस और मेरा युवा भारत (माय भारत) के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़े और एनएसएस व माय भारत के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया.
स्थानीय स्तर पर भी हुआ युवा संवाद
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद महाविद्यालय परिसर में स्थानीय स्तर पर युवा संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी ने किया. इसमें युवाओं और खेल प्रतिभाओं ने खेल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे. स्थानीय युवा संवाद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, खेल संरचनाओं के विकास और जमीनी स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और शासन में उनकी भागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और युवा सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा हुई. प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.
छुपी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर माध्यम बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के गांवों और छोटे क्षेत्रों में कई प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं. उन्हें उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें, तो वे जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लातेहार मे दिखा सड़क सुरक्षा अभियान का अनोखा अंदाज, बहनों ने हेलमेट नहीं पहनने वालों को बांधी राखी
खिलाड़ियों के ओलंपिक में पहुंचने की उम्मीद
महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि लातेहार में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उचित अवसर और सुविधाएं मिलने पर यहां के खिलाड़ी आने वाले समय में ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लातेहार : स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में शिक्षाविद वंशी यादव, माय भारत की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी, नवल किशोर प्रसाद, रामदेव सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार पांडेय, देवेंद्र सिंह, बबली सिंह, अनुप्रिया कुमारी, रानी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए