लतेहाए : बच्चों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया
उपस्थित बच्चे व पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार के महुआडांड़ में अनाथ आश्रम के बच्चों ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
लातेहार. रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रखंड के रामपुर गांव स्थित आरपीएस अनाथ आश्रम के बच्चों ने थाना परिसर में उत्साह और श्रद्धा के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस दौरान आश्रम के बच्चों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक डोर को मजबूत किया. इस दौरान बच्चों ने पहले पुलिस पदाधिकारियों की आरती उतारी और माथे पर तिलक लगाया. इसके बाद चरण स्पर्श कर उनकी कलाई पर राखी बांधी.
आपके शहर में
समाज व देश की सुरक्षा में योगदान देने का संकल्प
बच्चों ने थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, पुअनि बंधन तिर्की, इंद्रदेव रजवार, नागेंद्र महतो, सअनि मो शमशेर, मैघलान महतो समेत पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी. थाना परिसर में कार्यक्रम के बाद आश्रम के बच्चे आईआरबी कैंप पहुंचे. वहां भी बच्चों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया. बच्चों ने जवानों के साथ मिलकर एक-दूसरे का साथ निभाने और समाज व देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया. मौके पर आरपीएस के संस्थापक कमलेश यादव, वनवासी कल्याण केंद्र के जिला अध्यक्ष अजय उरांव, जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाइक, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रखंड प्रमुख संजय कुमार सिंह, जसवंत यादव, मुकेश यादव, सरवन यादव, सरस्वती कुमारी, पानपति देवी व जितेंद्र यादव सहित आश्रम के बच्चे एवं अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: लातेहार मे दिखा सड़क सुरक्षा अभियान का अनोखा अंदाज, बहनों ने हेलमेट नहीं पहनने वालों को बांधी राखी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए