बरियातू में 23 सितंबर को करमा जतरा मेला, डरलगवा ग्राउंड में गूंजेंगे झूमर और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरियातू प्रखंड के राजगुरु गांव में 23 सितंबर को करमा जतरा मेला का आयोजन होगा. इस अवसर पर डरलगवा ग्राउंड में पारंपरिक झूमर और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे. मेले को सफल बनाने के लिए एक नई समिति का भी गठन किया गया है.

विज्ञापन

बरियातू. प्रखंड के शिबला पंचायत अंतर्गत राजगुरु गांव स्थित डरलगवा ग्राउंड में शुक्रवार को करमा जतरा समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बिनोद पाहन ने की. बैठक में करमा पर्व के अवसर पर जतरा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 सितंबर, बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक डरलगवा ग्राउंड में करमा जतरा मेला आयोजित किया जायेगा. इस दौरान पारंपरिक झूमर और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

समिति का गठन

जतरा को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. भास्कर भोक्ता को अध्यक्ष, रवि यादव को सचिव, दीपक भोक्ता और अरुण राम को उपसचिव, प्रीतम भोक्ता और कमलेश भुइयां को उपाध्यक्ष तथा राम गंझू और चमन भोक्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

सदस्यों में बिसुन भोगता, पिंटू राम, लालदीप, कुलदीप गंझू, संदीप यादव, जागेश्वर गंझू, राजेंद्र गंझू, लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार, अरविंद गंझू, दामोदर यादव, मनदीप उरांव, छोटेलाल, विमलेश, झबर ठाकुर, प्रदीप पांडेय और गुड़न गंझू को शामिल किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola