लातेहार में करम पर्व की पूर्व संध्या पर सजी सांस्कृतिक संध्या, विद्यार्थियों ने दिखायी झारखंडी संस्कृति

Updated:
विज्ञापन

सांसद का स्वागत करते छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में करम पर्व की पूर्व संध्या पर स्कूली छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

लातेहार. करम पर्व की पूर्व संध्या पर सदर प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जलता में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने करमा गीत, पारंपरिक नृत्य और झारखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं. करमा गीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा.

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण पर्व के संदेश से जुड़ा महत्वपूर्ण पक्ष है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है. कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिवार की ओर से सांसद को सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया.

मौके पर प्रधानाध्यापक आशिष कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola