बारियातू में JLKM की नयी प्रखंड कमेटी गठित, मुनेश गंझू बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

बारियातू में जेएलकेएम की बैठक में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। मुनेश गंझू को प्रखंड अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

बारियातू, लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित नीलांबर-पीतांबर स्मारक स्थल परिसर में रविवार को जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एससी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार दास ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने, सदस्यता अभियान चलाने और प्रखंड स्तरीय कमेटी के पुनर्गठन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुनेश गंझू को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है.

बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. मुनेश गंझू को प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश गंझू को वरीय उपाध्यक्ष और कुलदीप गंझू को महासचिव बनाया गया. श्यामसुंदर मिस्त्री और सूरज भोक्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

ओमकार यादव, राजकुमार उरांव, ललन यादव, महादेव गंझू और रामलाल भगत को सचिव बनाया गया. अखिलेश यादव को कोषाध्यक्ष, विजय गंझू को प्रवक्ता तथा आशीष प्रजापति और दिनेश भोक्ता को मीडिया प्रभारी चुना गया. वहीं दीपक भोक्ता, राजू गंझू, राजा साव, विकास कुमार महतो और उमेश गंझू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. पदाधिकारियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. बैठक में बड़ी संख्या में जेएलकेएम कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola