राजडंडा पुल का डीसी ने लिया जायजा, नये पुल का टेंडर प्रक्रियाधीन; पानी घटते ही बनेगा डायवर्सन
पुल का निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
लातेहार के राजडंडा नदी में क्षतिग्रस्त पुल का उपायुक्त संदीप कुमार ने निरीक्षण किया। नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई।
महुआडांड़, लातेहार : भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए राजडंडा पुल का रविवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से इसकी वर्तमान स्थिति तथा आवागमन को लेकर की गयी व्यवस्था की जानकारी ली.
आपके शहर में
एक पाया पूरी तरह धंसा, आवागमन पर रोक
उपायुक्त ने कहा कि राजडंडा पुल काफी पुराना है और इसका एक पाया पूरी तरह धंस चुका है. पुल की स्थिति को देखते हुए एसडीओ और थाना प्रभारी ने इस पर आवागमन रोक दिया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. उन्होंने बताया कि आरसीडी के कार्यपालक अभियंता भी पुल का निरीक्षण कर चुके हैं.
नये पुल का टेंडर प्रक्रियाधीन
उपायुक्त ने बताया कि राजडंडा नदी पर नये पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. टेंडर प्रक्रियाधीन है तथा डीपीआर तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गयी है. फिलहाल नदी में पानी का बहाव काफी तेज है. जलस्तर और बहाव कम होते ही डायवर्सन का निर्माण कराया जायेगा, जिससे लोगों के आवागमन की समस्या दूर हो सके.
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति को देखते हुए कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर इसे पार करने का प्रयास न करे. निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. प्रशासन ने पुल पर आवागमन रोककर लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए