सुदिव्य सोनू के निधन पर चंदवा में शोक, विभिन्न दलों के नेताओं ने जतायी संवेदना

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज के प्रबुद्धजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

चंदवा, लातेहार : राज्य के शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर है. उनके निधन पर चंदवा में झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, राजद, आजसू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रबुद्धजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. वे राज्यहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनहित के लिए आवाज बुलंद करने के लिए जाने जाते थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है.

शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव, अंकित तिवारी, रोहित अग्रवाल, बबलू राही, रोबेन उरांव, नौशाद अंसारी, सुमन सुनील सोरेंग, सौरभ श्रीवास्तव, अंकित कुमार, जतरू मुंडा, मनीष कुमार चांदो, अरविंद कुमार व पवन कुमार शामिल हैं.

भाजपा की ओर से आशीष सिंह, विनय कुमार रिकी, अमित गुप्ता, दीपक निषाद, महेंद्र साहू, राजकुमार पाठक, आदर्श रविराज, राजन भगत, विजय दुबे व मनोज पाठक ने शोक जताया. कांग्रेस के असगर खान, निर्मल भारती व रामयश पाठक, राजद जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव व रसीद खान तथा आजसू के राजा दुबे व संजीव कुमार ने भी शोक संवेदना व्यक्त की.

इसके अलावा अयूब खान, सुधीर प्रसाद, प्रमोद साहू, अनिल साहू, मो. अलाउद्दीन समेत दर्जनों प्रबुद्धजनों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जतायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola