आपूर्ति विभाग की बैठक में समय पर राशन वितरण का निर्देश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने बैठक कर आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
लातेहार. समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने बैठक कर आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की. मौके पर उप विकास आयुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा को खाद्यान्न का उठाव और वितरण समय पर करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पैक्स केंद्रों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यों को संपादित करें. जिले में पीवीटीजी परिवारों को डाकिया योजना से दिये जानेवाले राशन की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि पीवीटीजी परिवारों को समय पर और शत प्रतिशत डाकिया योजना का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त ने आधार सिडिंग, सुसुप्त राशन कार्ड, ई-पॉश मशीन, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, पीजीएमएस शिकायत, चना दाल का उठाव, धान अधिप्राप्ति समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिले, इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में कई पदाधिकारी व सभी एमओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन