2.11 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का उद्घाटन

Updated at : 23 Jun 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
2.11 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का उद्घाटन

प्रखंड के अमडीहा गांव में रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने धरधरी नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के अमडीहा गांव में रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने धरधरी नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया. मंगरा-अमडीहा पथ पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 2.11 करोड़ रुपये की लागत से उक्त पुल का निर्माण किया गया है. मौके पर विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड के बरवाडीह-छिपादोहर, बरवाडीह-छेछा जैसी महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है. शेष बचे प्रखंड में भी जरूरत के अनुसार सड़कों का निर्माण जल्द होगा. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों से सहयोग मांगा. कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश रजक, मो नसीम अंसारी, अफताब आलम, हलीम अंसारी, दीपू तिवारी, मनोज जायसवाल, मुखिया बिपिन बिहारी सिंह, जीबोध सिंह, रूपन सिंह, मो शहीद अंसारी, दिलावर अंसारी, कांग्रेस स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, प्रेम कुमार सिंह, सुरेश मिश्रा, मनोज मांझी, अवधेश मेहरा, संजय यादव, बसंत सिंह, विनय शर्मा व अमृत राज सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola