बालूमाथ CHC में सहिया-एएनएम की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रामा सेंटर परिसर में शुक्रवार को सहिया व एएनएम की बैठक हुई. अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने की. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गयी थी.

विज्ञापन

मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीकाकरण की समीक्षा

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालित मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गयी. कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए सहिया और एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस दौरान संबंधित डाटा की कंप्यूटर के माध्यम से इंट्री भी की गयी.

हर माह होती है समीक्षा बैठक

चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है. इसमें सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की जाती है. बैठक के माध्यम से यह भी जानकारी मिलती है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ लोगों तक किस तरह पहुंच रहा है. मौके पर बीडीएम योगेंद्र, बीपीएम पंकज पांडेय समेत सहिया और एएनएम मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola