पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महुआडांड़ में आठ दिवसीय गणेश पूजा शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रतिमा के साथ श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआडांड़ के शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ द्वारा गणेश पूजा महोत्सव शुरू हुआ। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय के मेन बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पट खुलते ही दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा.

विज्ञापन

गणेश पूजा को लेकर आर्यन संघ की ओर से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी और पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे. सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते रहे.

आठ दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

समिति के सदस्यों ने बताया कि आठ दिनों तक गणेश पूजा का आयोजन होगा. इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया.

पूजा महोत्सव को सफल बनाने में अभिषेक कुमार, पंकज दास बाबू, विकास कुमार, भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, करण कुमार, विशेष जायसवाल, निकेश कुमार, भोला केसरी, मुन्ना कुमार, ऋषभ सोनी, रोहित कुमार, सूरज कुमार, मनीष गुप्ता, ओम गुप्ता, रोशन पासवान, सूरज केसरी, प्रियांशु बजरंगी, विभूति पाठक, विवेक केसरी, हिमांशु जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोलू कुमार और शौर्य कुमार सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola