दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, फुलसू में सुनील केसरी बने पूजा समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलसू गांव के शिव मंदिर में दुर्गापूजा के लिए नई समिति का गठन किया गया है। सुनील केसरी को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन

बारियातू. फुलसू गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पुनेश्वर प्रजापति ने की. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

सुनील केसरी बने अध्यक्ष

सुनील केसरी को अध्यक्ष, पुनेश्वर प्रजापति को उपाध्यक्ष, विजय सिंह को कोषाध्यक्ष और गंगा यादव को सचिव बनाया गया. जयकाली नाथ शाहदेव व चिंकू सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. सुखदेव साव, लाल आशीष नाथ शाहदेव और संजय यादव को समिति का संरक्षक बनाया गया. वहीं, 20 लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया.

आपसी सहयोग से तैयारी पूरी करने पर जोर

बैठक में श्रद्धालुओं ने आपसी सहयोग और सहभागिता से दुर्गापूजा की तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया. सभी सदस्यों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की गयी. मौके पर अमर कुमार, अभिषेक कुमार, पवन, सुरेंद्र कुमार समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola