FJCCI के नवनिर्वाचित सदस्य अमित किशोर अग्रवाल पहुंचे लातेहार, चैंबर पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) के नवनिर्वाचित सदस्य अमित किशोर अग्रवाल का लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया. अग्रवाल ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

लातेहार. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) के नवनिर्वाचित सदस्य अमित किशोर अग्रवाल के लातेहार पहुंचने पर होटल श्रीराम वाटिका में लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने स्वागत और अभिनंदन किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन

अमित किशोर अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चैंबर को मजबूत बनाने और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए काम किया जायेगा.

लातेहार चैंबर के पदाधिकारियों ने अमित किशोर अग्रवाल को निर्वाचन पर बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

मौके पर सचिव रामनाथ अग्रवाल, लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, मुरली प्रसाद अग्रवाल, बजरंगी प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता निर्दोष प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार मल्लान, श्याम किशोर अग्रवाल, अनूप कुमार, प्रवीण प्रसाद, जया कुमारी और कंचन कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola