ePaper

तुवेद कोलियरी के कांटा घर में फायरिंग, एक घायल

Updated at : 29 Jun 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
तुवेद कोलियरी के कांटा घर में फायरिंग, एक घायल

सदर थाना क्षेत्र के तुवेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित कोलियरी के कांटा घर में शुक्रवार रात 11.40 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के तुवेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित कोलियरी के कांटा घर में शुक्रवार रात 11.40 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर आये तीन अपराधियों ने कांटा घर के पास पहुंच कर फायरिंग की. इसके बाद कांटा घर पर फायरिंग की, जिससे आलोक साव घायल हो गये. फायरिंग करने के बाद अपराधी कोलियरी परिसर से निकल गये. कंपनी के लोगों की सूचना पर सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा दल-बल के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने गोली लगने से घायल आलोक साव को सदर अस्पताल भिजवाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. अपराधियों ने घटनास्थल पर एक हस्त लिखित पर्चा भी छोड़ा था. जिसमें एसजी जगुआर नामक संगठन का जिक्र है. पर्चा में कंपनी को संगठन से बात करने के बाद ही काम करने की चेतावनी दी गयी है. फायरिंग के बाद लगभग तीन घंटे तक कोलियरी में काम बंद रहा. पुलिस ने पर्चा जब्त कर लिया है. लातेहार जिले के किसी थाना क्षेत्र में एसजी जगुआर नामक संगठन का नाम अभी तक नहीं आया है. कयास लगाया जा रहा है कि कोलियरी से लेवी के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के छापामारी चल रही है. इधर, घटना के बाद रात में ही कोलियरी में काम-काज शुरू हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola