मरणोपरांत किसान गोपाल नगेसिया को मिला स्मार पत्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के माको निवासी दिवंगत किसान नेता गोपाल नगेसिया को मरणोपरांत नागपुर आरएसएस कार्यालय से स्मार पत्र भेजा गया है.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
लातेहार. जिला मुख्यालय के माको निवासी दिवंगत किसान नेता गोपाल नगेसिया को मरणोपरांत नागपुर आरएसएस कार्यालय से स्मार पत्र भेजा गया है. शनिवार को जिला मुख्यालय में भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह ने दिवंगत गोपाल नगेसिया के पोते विकास नगेसिया को स्मार पत्र सौंपा. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि गोपाल नगेसिया ने समाज और देश के लिए विभिन्न संगठन के माध्यम से कई काम किये हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि गोपाल नगेसिया के इन्ही अच्छे कार्यों को देखते हुए नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय से स्मार पत्र भेजा गया है. इसके पूर्व दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर जिला महामंत्री बबन मांझी, प्रखंड अध्यक्ष सरयू प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद सहित परिवार के कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन