वाहन पड़ाव से अतिक्रमण हटाया गया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर बालिका उच्च विद्यालय के सामने बनाये गये वाहन पड़ाव में अनधिकृत रूप से लगायी गयी सब्जी व फल की दुकानों तथा ठेला व खोमचा वालों को हटाया गया

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर बालिका उच्च विद्यालय के सामने बनाये गये वाहन पड़ाव में अनधिकृत रूप से लगायी गयी सब्जी व फल की दुकानों तथा ठेला व खोमचा वालों को हटाया गया. सिटी मैनेजर राज कुमार वर्मा, कनीय अभियंता संजीव कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर व तहसीलदार राजू कुमार ने रविवार को वाहन पड़ाव पहुंच कर उक्त दुकानों को हटाया. ज्ञात हो कि शहर में वाहन पार्क करने के लिए कोई जगह नहीं है, इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा यहां वाहन पड़ाव बनाया गया था, लेकिन वहां सब्जी व फलों की कई दुकानें लग गयी. इस वजह से लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होती थी. दुकान लगने से यहां गंदगी भी फैल रही थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola