बालूमाथ में दुर्गापूजा की तैयारी पर होगी चर्चा, 13 सितंबर को समिति की बैठक
बालूमाथ में धूमधाम से दुर्गापूजा मनाने के लिए 13 सितंबर को दुर्गा मंडप में विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें पूजा आयोजन और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बालूमाथ दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार 13 सितंबर को होगी. बैठक दोपहर दो बजे से दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित की जायेगी. यह जानकारी पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन, पंडाल निर्माण, महाप्रसाद, पूजन की तैयारी समेत अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा पूजा से संबंधित आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिये जायेंगे.
पूजा समिति के अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए