चतरा से चुनाव लड़ेंगे धीरेंद्र अग्रवाल
पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल चतरा से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और दबे, कुचले, पिछड़ों व असहाय लोगों को सामाजिक न्याय दिलायेंगे.
लातेहार. पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल चतरा से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और दबे, कुचले, पिछड़ों व असहाय लोगों को सामाजिक न्याय दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना लगाव रहा है. पहले भी चतरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुका हूं. किसी दल या निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी पार्टी ने टिकट दिया तो ठीक है नहीं तो क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि चतरा का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है, इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए