लातेहार अनुमंडल कार्यालय पहुंचे डीसी संदीप कुमार, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयी कार्यों की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने रिकॉर्ड रूम, कंट्रोल रूम और जिला पर्यटन कार्यालय का जायजा लिया और अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय लातेहार का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार (मॉडर्न रिकॉर्ड रूम) का अवलोकन किया. उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

इसके अलावा उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कंट्रोल रूम और जिला पर्यटन कार्यालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वहां संचालित कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की.

नवनिर्मित कंट्रोल रूम में सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने नवनिर्मित कंट्रोल रूम का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, सुव्यवस्था और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अनिमेष त्रिपाठी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola