प्रतिनियुक्त वालंटियर को चुनाव संबंधित प्रशिक्षण मिला

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नंदकुमार राम की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त वालंटियर को चुनाव संबंधित प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बारियातू . प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नंदकुमार राम की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त वालंटियर को चुनाव संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक आलोक कुमार दुबे ने चुनाव के दिन अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर रहकर दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक व शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को व्हीलचेयर से प्रवेश द्वार तक पहुंचाने, महिला व पुरुष को कतार में लगाना तथा बीएलओ की निगरानी में रहकर मतदान कार्य में मदद कराने की जानकारी दी गयी. श्री दुबे ने कहा कि वैसे मतदान केंद्र जहां 400 से कम मतदाता है, वहां दो वालंटियर तथा जहां 400 से अधिक मतदाता है वहां चार वालंटियर रहेंगे. सभी को उनका कार्य बता दिया गया है. वैसे विद्यार्थी जिनकी उम्र 14 से अधिक और 18 वर्ष से कम है, उन्हें ही वालंटियर बनाया गया है. इस अवसर पर शिक्षक जयप्रकाश कुमार, शिवशंकर कुमार, नीरज कुमार सहित कई वालंटियर मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola