केएन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय
राजद कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने और मतदाताओं से वोट देने की अपील करने का निर्णय लिया है.
मनिका. राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक उरांव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने और मतदाताओं से वोट देने की अपील करने का निर्णय लिया है. बैठक में जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, मोहर सिंह यादव, भोला सिंह, रंजीत यादव, बली यादव, देववंश यादव, अनिल विश्वकर्मा, दामोदर यादव, जितेंद्र यादव, रघुपाल सिंह, निजाम अंसारी, रूपेश यादव, सकलदीप यादव, शंभु यादव, अरविंद यादव, नागेंद्र यादव, श्याम बिहारी भुइयां, दिनेश सिंह, अजीत सिंह, अवध बिहारी सिंह, कामेश्वर यादव, संजय यादव, रणजीत सिंह व शंकर यादव उपस्थित थे.
केएन त्रिपाठी को मजबूत बनाना है : राजद
बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमें गठबंधन धर्म का पालन करना है. देश के संविधान को बचाने के लिये एकजुट होकर मतदान करना है. महागठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को मजबूत बनाना है. बैठक में जिला महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यास यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, बबलू गिरि, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष हरिहर यादव, दशरथ यादव, दीपक यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए