सहायक अध्यापक बलराम यादव के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन
सहायक अध्यापक बलराम यादव के निधन पर शोक

सहायक अध्यापक बलराम प्रसाद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. बुधवार को अध्यापक संघ के प्रखंड इकाई द्वारा मृतक शिक्षक के आश्रित परिजनों से मिलकर उनके परिवार को सहायक अध्यापक परिवार की ओर से 45500 की सहयोग राशि दी गयी.

विज्ञापन

तसवीर-23 लेट-8 उपस्थित शिक्षक बरवाडीह. सहायक अध्यापक बलराम प्रसाद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. बुधवार को अध्यापक संघ के प्रखंड इकाई द्वारा मृतक शिक्षक के आश्रित परिजनों से मिलकर उनके परिवार को सहायक अध्यापक परिवार की ओर से 45500 की सहयोग राशि दी गयी. जानकारी के अनुसार सहायक अध्यापक बलराम प्रसाद यादव की बीते दिनों ब्रेन हेमरेज से तुमागाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. सहायक अध्यापक संघ उनके निधन के उपरांत सहायक अध्यापकों के प्रति सरकार की उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश प्रकट किया एवं सरकार से मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा व आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. प्रखंड अध्यक्ष मो शकील खान ने कहा कि लगातार 22 वर्षों से नौनिहालों का भविष्य सुधारने का कार्य कर रहे हैं. परंतु इनकी आपदा की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है. प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने सरकार से तत्काल सरकार से स्व बलराम प्रसाद यादव के एक परिजन को अनुकंपा के तहत सरकारी नौकरी एवं मुआवजा के तौर पर सात लाख रूपये की मांग सरकार से की है. मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंहा, अनिल सिंह, कुमार सौरव, अमित कुमार, बालेश्वर यादव, हरिशंकर यादव, राजदेव यादव, विजय प्रसाद, दिनेश कुमार, बलराम सिंह, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, लाल बिहारी यादव, शशिकांत मंडल व राकेश कुमार सहायक अध्यापक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola